Home » पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में खुलवाएं जॉइंट अकाउंट, हर महीने मिलेगी ₹6,167 की फिक्सड इनकम की गारंटी

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में खुलवाएं जॉइंट अकाउंट, हर महीने मिलेगी ₹6,167 की फिक्सड इनकम की गारंटी

by admin477351

Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस अपने ग्राहकों को बचत खातों पर बहुत बढ़िया रिटर्न दे रहा है. पोस्ट ऑफिस में आरडी, टीडी, एमआईएस, पीपीएफ, किसान विकास पत्र समेत कई तरह के खाते खुलवाए जा सकते हैं. आज हम यहां पोस्ट ऑफिस की एमआईएस (मंथली इनकम स्कीम) के बारे में जानेंगे. पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम में आपको केवल एक बार निवेश करना होता है, जिसके बाद आपको हर महीने एक फिक्स ब्याज का भुगतान किया जाता है. इस स्कीम के अनुसार मिलने वाला ब्याज का पैसा सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता है. यदि आप इस स्कीम में अपनी वाइफ या घर के किसी भी अन्य सदस्य के साथ मिलकर खाता खुलवाते हैं तो आपको हर महीने अधिकतम 9250 रुपये तक का फिक्स ब्याज भी मिल सकता है.

MIS स्कीम पर मिल रहा है 7.4 फीसदी का सालाना ब्याज
डाकघर की मंथली इनकम स्कीम (MIS) पर अभी 7.4 फीसदी का सालाना ब्याज मिल रहा है. इस स्कीम में आप कम से कम 1000 रुपये के साथ भी खाता खुलवा सकते हैं. एमआईएस स्कीम के अनुसार आप सिंगल एकाउंट में अधिकतम 9 लाख रुपये जमा करा सकते हैं. एमआईएस स्कीम के अनुसार जॉइंट एकाउंट में अधिकतम 15 लाख रुपये जमा किए जा सकते हैं. इस स्कीम के जॉइंट एकाउंट में अधिकतम 3 लोगों को शामिल किया जा सकता है. यदि आप इस स्कीम में जॉइंट खाते के अनुसार अपनी पत्नी के साथ मिलकर 10 लाख रुपये का निवेश करते हैं तो आपकी केवल ब्याज से ही हर महीने अच्छी-खासी इनकम हो सकती है.

10 लाख रुपये जमा करने पर हर महीने मिलेगा ₹6167 का फिक्स ब्याज
अगर आप अपनी वाइफ के साथ मिलकर पोस्ट ऑफिस की एमआईएस स्कीम में 10 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको हर महीने 6167 रुपये का फिक्स ब्याज मिलेगा. पोस्ट ऑफिस की एमआईएस स्कीम 5 वर्ष में मैच्यॉर हो जाती है. मैच्यॉरिटी के बाद आपके निवेश के सारे पैसे भी आपके खाते में ट्रांसफर कर दिए जाते हैं. गौरतलब है कि पोस्ट ऑफिस में एसआईएस खाता खुलवाने के लिए आपके पास पोस्ट ऑफिस का सेविंग्स एकाउंट होना महत्वपूर्ण है.

You may also like