Home » धर्मेंद्र के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर, सेलेब्स ने पोस्ट शेयर कर दी श्रद्धांजलि

धर्मेंद्र के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर, सेलेब्स ने पोस्ट शेयर कर दी श्रद्धांजलि

by admin477351

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उन्होंने 89 साल की उम्र में अपने घर पर आखिरी सांस ली। धर्मेंद्र का स्वास्थ बीते कुछ समय से खराब चल रहा था। बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके ‘ही-मैन’ को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

अजय देवगन ने लिखा, धरम जी के बारे में सुनकर दिल टूट गया। उनके प्यार, दरियादिली और मौजूदगी ने कई पीढ़ियों के कलाकारों को प्रेरित किया. इंडस्ट्री ने एक लेजेंड खो दिया है और हमने एक ऐसा इंसान खो दिया है जिसने हमारे सिनेमा की आत्मा को आकार दिया। रेस्ट इन पीस, धरम जी। ओम शांति।

करीना कपूर ने अपने दादा राज कपूर के साथ धर्मेंद्र की तस्वीर शेयर कर लिखा, Forever in Power

फरहान अख्तर ने लिखा, पूरी फ़िल्मी दुनिया के लिए बहुत बड़ा नुकसान। जो लोग फिल्में बनाते हैं और जो उन्हें देखते हैं, उनके लिए धरम जी हमेशा रहेंगे जिनकी जगह कोई नहीं ले सकता। देओल परिवार के प्रति गहरी संवेदना।

कपिल शर्मा ने लिखा, अलविदा धर्म पाजी। आपका जाना बहुत ही दुखदायी है। ऐसा लग रहा है, जैसे दूसरी बार पिता को खो दिया है। आपने जो प्यार और आशीर्वाद दिया वह हमेशा मेरे दिल में और यादों में रहेगा। कैसे एक पल में किसी के दिल में बस जाते हैं। यह आपसे बेहतर कोई नहीं जानता था। हमारे दिल में आप हमेशा रहेंगे। ईश्वर आपको अपने चरणों में स्थान दें।

महान अभिनेता धर्मेंद्र जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है और भारतीय कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। सिनेमा में लगभग सात दशकों के उनके अद्वितीय योगदान को हमेशा सम्मान और मोहब्बत के साथ याद रखा जाएगा।

धर्मेंद्र जी को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इस दुख की घड़ी में और अधिक दिखाएं

suniel.shetty

Strength wrapped in grace. Stardom wrapped in warmth. Heroism wrapped in a pure heart.

Thats the legacy of Dharam Paaji

To the world he was the He-Man. To those who knew him, he was pure warmth.

Rest In Power Dharam Paaji

ॐ शांति

You may also like